किसानों को करीब 12 कृषि यंत्र पर अनुदान मिल रहा है जिसके लिए आवेदन करने के लिए सिर्फ 2 दिन का समय बचा है तो चलिए जानते हैं पूरी जानकारी-
इन 12 कृषि यंत्रों पर अनुदान
समस्त यंत्रीकरण योजना
दरअसल, यहां पर समस्त यंत्रीकरण योजना की बात की जा रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश के किसानों को लाभ मिल रहा है। लखनऊ जनपद के उप कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की समस्त यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि रक्षा उपकरण के साथ-साथ कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। जिससे किसान खेती कम खर्चे में आसानी से बिना मेहनत के कर पाएंगे।
आवेदन के अंतिम तारीख और आवेदन की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश के किसान कृषि यंत्रों पर सब्सिडी लेना चाहते हैं तो इस आधिकारिक वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं यहां पर यंत्रों की बुकिंग की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन बुकिंग 27 जून 2025 से शुरू हो चुकी है, जो की 12 जुलाई 2025 तक चलेगी। आपको बता दे की 12 जुलाई रात 12:00 तक किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह एक लाभकारी योजना है जो किसान कृषि यंत्र खरीदना चाहते हैं उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी।




