Home छत्तीसगढ़ 15 अगस्त ध्वजारोहण के एजेंडे को प्रस्ताव पास कर, अन्य एजेंडे में...

15 अगस्त ध्वजारोहण के एजेंडे को प्रस्ताव पास कर, अन्य एजेंडे में कांग्रेसी पार्षदों ने किया परिषद के बैठक का बहिष्कार

27
0

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा:- नगर पंचायत छुरा के परिषद बैठक में विभिन्न मुद्दों व एजेंडों को लेकर बैठक की कार्यवाही शुरू की गई ,जिसके प्रथम एजेंडा 15 अगस्त ध्वजारोहण के संबंध में चर्चा कर अन्य एजेंडों का विपक्षी पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया,कारण कुछ दिनों से नगर पंचायत छुरा के कई विभागीय मामलों में विपक्षी पार्षदों ने मुख्यनगरपालिका अधिकारी सहित अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व में कितने भी प्रस्ताव हुए है, उसकी जानकारी, व पीआईसी की कार्यवाही को परिषद की बैठक में रखने के संबंध में बार बार बोला जा रहा, किंतु परिषद में उक्त बैठक की कार्यवाही को नहीं बताया जाता , वहीं नगर में पिछले कार्यकाल के कार्य जो चल रहे है, जैसे स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव किया गया था, जिसमें कोसमबुड़ा पुल से लेकर कृषि उपज मंडी, बस स्टैंड से मेमन पेट्रोल पंप तक व बजरंग चौक से मिंज घर तक तक जिसका टेंडर मिलने के पश्चात ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया। किंतु पूर्व के परिषद की बैठक में बात हुई थी,कि आवासपारा की महिलाएं व पुरुष,बच्चे अपने कार्य से निवृत्त होकर घर जाते है,अंतिम छोर होने की वजह से जंगली जानवर का खतरा बना रहता

है ,इसलिएआवासपारा जाने के रास्ते में लाइट की व्यवस्था के संबंध में बात हुई थी , कि पोल की दूरी कम लेकर जितने पोल बचेंगे उसको एंब्रोस मिंज के घर से आवासपारा स्कूल तक लगाया जाएगा। किंतु अभी वर्तमान में वही पोल बच रहा है, जिसमें मनमानी चल रही है, परिषद के बिना जानकारी एवं बिना प्रस्ताव के नवीन मार्गो पर उक्त बचे हुए स्ट्रीट लाइट के पोलों को लगाया जा रहा है, परिषद के कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि हर कामों में अध्यक्ष के परिजनों द्वारा विभागीय कार्यों में बार बार हस्तक्षेप एवं मनमानी किया जा रहा है,जिसको नगरपालिका अधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि राज्य शासन नगरीय निकाय अपर सचिव ने 20/082010 के पत्र क्र.4426/3949/18/2010 में स्पष्ट उल्लेख है कि,निर्वाचित महिला पदाधिकारी के काम काज संचालन के दौरान उनके सगे संबंधियों के हस्तक्षेप पर प्रतिबंध लगाने हेतु पत्र जारी किया गया था, जिसकी खुलेआम उल्लंघन हो रहा, और आगे कहा गया कि पूर्व में स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव किया गया था, जिसमें बात हुई थी, बचे हुए स्ट्रीट लाइट पोल को आवासपारा जाने के रास्ते में लगाया जाएगा, तभी अगली बैठक की कार्यवाही होगी, साथ ही कई ऐसे एजेंडे है जो सीधे जनता से जुड़े हुए मामले है, जैसे नामांतरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य जिनको वर्तमान के एजेंडे से दरकिनार कर दिया गया था। वहीं सभी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कहा गया, कि नगर की व्यवस्था को सुधारते हुए, सभी पार्षदों द्वारा वार्ड के विभिन्न मुद्दे व मांग होते है, जिनकी बातों को गंभीरता लेते हुए उचित कार्यवाही करने की बात कही,उक्त बाते कांग्रेस के पार्षदों ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। जिसमें उपाध्यक्ष अब्दुल शमीम खान, पार्षद गण हरीश यादव, सलीम मेमन, देवीसिंह नेताम, पंच राम टंडन शांतनु देवांगन, यामीन खान ,दीप्ति यादव, रामजी दिवान, शामिल है।