नई दिल्ली : अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ दूध पर निर्भर हैं, तो आप एक बड़े और फायदेमंद ऑप्शन को नजरअंदाज कर रहे हैं। वैज्ञानिक रूप से यह साबित हो चुका है कि Moringa की सूखी पत्तियों में दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है ।
जी हां, यह सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि पोषण का पावरहाउस है, जिससे शरीर की कई दिक्कतों को दूर किया जा सकत है। आइए, इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि मोरिंगा आपकी सेहत के लिए इतना जरूरी क्यों है और आप इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं।
क्या सच में मोरिंगा में दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम है?इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड एंड साइंस के मुताबिक, मोरिंगा हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व मुहैया करता है। इसमें सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन ए, बी, सी, डी, और ई भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
- हड्डियों के लिए वरदान: आपको जानकर हैरानी होगी कि मोरिंगा की सूखी पत्तियों में दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने, ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी) को रोकने और दांतों को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी है।
- आयरन और जिंक का बेहतरीन सोर्स: कैल्शियम के अलावा, मोरिंगा में भरपूर मात्रा में आयरन और जिंक भी होता है। आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करता है, जबकि जिंक हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर के विकास में मदद करता है।
- विटामिन का भंडार: इसमें पाए जाने वाले विटामिन हमारे एनर्जी लेवल को बनाए रखने और शरीर की विभिन्न प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं।
कैसे करें मोरिंगा को डाइट में शामिल?
- मोरिंगा पाउडर: मोरिंगा की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बनाया जाता है। आप इसे सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसे स्मूदी, सूप या दाल में भी मिलाया जा सकता है। यह सबसे आसान और पॉपुलर तरीका है।
- सब्जी और सूप: आप मोरिंगा की फलियों और पत्तियों की सब्जी बना सकते हैं। इसका सूप भी बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। यह खास तौर पर सर्दियों में शरीर को गरमाहट और पोषण देता है।
- पराठा और रोटी: मोरिंगा पाउडर को आटे में मिलाकर आप पराठा या रोटी बना सकते हैं। यह न केवल स्वाद में अच्छा लगता है, बल्कि इससे आपको एक्स्ट्रा पोषण भी मिलता है।
- सलाद या रायता: सलाद या दही के रायते में मोरिंगा पाउडर मिलाने से उसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।
- चाय: मोरिंगा की पत्तियों को पानी में उबालकर आप इसकी चाय भी बना सकते हैं। इसमें थोड़ा शहद या नींबू डालकर इसका स्वाद भी बढ़ाया जा सकता है।




