नई दिल्ली : इस बार 7 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। वहीं इसका समापन सर्व पितृ अमावस्या के दिन यानी 21 सितंबर को होगा। कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिसके कारण हमें पितृ पितरों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। ऐसे में आप इस स्थानों पर नियमित रूप से दीपक जलाकर पितरों की कृपा के पात्र बन सकते हैं।
पितृ पक्ष में यहां जलाएं दीपक
जल्द ही पितृ पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आप इस अवधि में शाम के समय घर की दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक या तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
बना रहेगा आशीर्वादहिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में भी पितरों का वास माना गया है। ऐसे में दोपहर के समय पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और सात बार इसकी परिक्रमा करेें। इसके बाद पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक में सरसों का तेल और काले तिल डालकर छाया दान करें। इससे भी आपको पितृ दोष की स्थिति में राहत देखने को मिल सकती है।




