नई दिल्ली : हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर ऋषि पंचमी का व्रत किया जाता है। इस वर्ष यह व्रत 28 अगस्त को है, जिसका मुहूर्त सुबह 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक है। मान्यता है कि इस दिन पर गंगा स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं और सप्तऋषियों का आशीर्वाद मिलता है। व्रत कथा के बिना यह व्रत अधूरा है। ऐसे में चलिए जानते हैं ऋषि पंचमी की व्रत कथा।
ऋषि पंचमी की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, एक नगरी में एक किसान और उसकी पत्नी रहा करते थे। एक बार किसान की पत्नी रजस्वला हो गई, लेकिन यह जानने के बाद भी वह अपने कामों में लगी रही। जिस कारण उसे दोष लग गया। इस दौरान उसका पति भी उसके संपर्क में आ गया, जिससे उसे भी यह दोष लग गया।ऋतु-दोष के कारण पत्नी को अगले जन्म में कुतिया का जन्म मिला वहीं पति को बैल के रूप में जन्म मिला।
ऋषि ने बताया यह उपाय
ऋषि ने सुचित्र को बताया कि अपने माता-पिता को इस दोष से मुक्त करने के लिए उसे और उसकी पत्नी को ऋषि पंचमी का व्रत करना चाहिए। ऋषि के कहे अनुसार ही पुत्र ने ऋषि पंचमी का व्रत किया, जिसके फलस्वरूप दोनों को पशु योनि से छुटकारा मिल गया।




