नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को बहुत खास संबंध बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें इस वक्त पीएम मोदी के कुछ कदम पसंद नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के रिश्तों में कोई दरार नहीं है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत के साथ रिश्तों को फिर से मजबूत करने को तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, मैं हमेशा रहूंगा। मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं। बस इस वक्त जो वो कर रहे हैं वह मुझे पसंद नहीं, लेकिन भारत-अमेरिका का रिश्ता बहुत खास है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।
ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ अमेरिकी कंपनियों के साथ भेदभाव कर रहा है और उनकी सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने इसे अमेरिका के बड़े बिजनेस के खिलाफ अनुचित कार्रवाई बताया। गौरतलब है कि EU ने यह जुर्माना गूगल पर ऑनलाइन विज्ञापन तकनीक (AdTech) क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने के आरोप में लगाया था।




