नई दिल्ली :रागिनी एमएमएस रिटर्न्स, प्यार का पंचनामा 2, उजड़ा चमन और हम में अपने अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री करिश्मा शर्मा बुधवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। करिश्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई उस घटना के बारे में बताया जिससे वो बुरी तरह घबरा गईं।
एक्ट्रेस की पीठ में लगी चोटउन्होंने आगे लिखा, “मेरी पीठ में चोट लग गई है, मेरा सिर सूज गया है और मेरे शरीर पर चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने एमआरआई करवाने की सलाह दी है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि सिर की चोट गंभीर नहीं है, मुझे एक दिन के लिए निगरानी में रखा है। मुझे कल से दर्द हो रहा है, लेकिन मैं मज़बूत बनी हुई हूं। कृपया मेरे शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और मुझे अपना प्यार भेजें – यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
डॉक्टर अभी पता लगा रहे हैं करिश्मा के एक दोस्त ने अस्पताल से उनकी फोटो शेयर की और कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि एक्ट्रेस के साथ ऐसा हुआ है। उन्होंने लिखा, “यकीन नहीं हो रहा कि ये हुआ है… मेरी दोस्त ट्रेन से गिर गई। उसे कुछ भी याद नहीं है। हमने उसे जमीन पर पड़ा पाया और उसे तुरंत यहां लाए। डॉक्टर अभी भी स्थिति का पता लगा रहे हैं। कृपया उसे अपनी दुआओं में याद रखें। जल्दी ठीक हो जाओ बेब।”




