नई दिल्ली : मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी और पाकिस्तान के इस्लामी संगठन मरकजी जमीयत अहले हदीस का महासचिव इब्तिसाम इलाही जहीर ने 25 अक्टूबर को बांग्लादेश के शाह मकदूम एयरपोर्ट पर पहुंचा।
जहीर के इस अचानक हुए दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौंक गईं। उसके स्वागत के लिए स्थानीय इस्लामी संगठन अल जामिया अस सलीफा का पदाधिकारी मौजूद था, जिसने उसे नऊदापाड़ा स्थित अपने कैंपस में ठहराया।
हाफिज सईद का करीबी बांग्लादेश पहुंचाइसके बाद जहीर ने चपैनवाबगंज जिले के नचोले, रंगपुर, लालमुनिरहाट और निलफामारी जैसे भारत की सीमा से सटे जिलों का दौरा किया, जहां उसने स्थानीय मस्जिदों में कई धार्मिक सभाएं की। यह इलाके भारतीय सीमा के करीब 20-25 किमी की दूरी पर स्थित हैं। इन सभाओं में जहीर ने यह कहते हुए विवाद खड़ा किया कि यहूदी और इसाई मुस्लमानों के दोस्त नहीं हो सकते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने इस्लाम छोड़ने वालों को मारने की धमकी दी। यह बयान 2012 में दिए उसके पुराने विवादित भाषण की तर्ज पर दिया गया था।




