नई दिल्ली : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती हैं और इस बार भी कुछ अलग नहीं हुआ! हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित मोस्ट अवेटेड ग्लोबट्रॉटर इवेंट में आज रात उनके लुक का बेसब्री से इंतजार था। वह अपने को-स्टार्स महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और निर्देशक एसएस राजामौली के साथ इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस इवेंट में पीसी ने अपने शानदार पारंपरिक लुक से फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया और एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इवेंट में रिवील हुआ महेशबाबू का लुकइस बीच मेकर्स ने आखिरकार एसएस राजामौली की फिल्म का टाइटल जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि इसका आधिकारिक टाइटल ‘वाराणसी’ है, और इस कार्यक्रम में महेश बाबू के किरदार का पहला लुक भी शेयर किया। फिल्म के ऑफिशियल टाइटल और पहले लुक की घोषणा के लिए रामोजी फिल्म सिटी में एक विशाल स्क्रीन लगाई गई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो में महेश बाबू का पहला लुक विशाल स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। दमदार टीजर में उन्हें खून से लथपथ त्रिशूल पकड़े और बैल की सवारी करते हुए दिखाया गया है।
-1763223852900.jpg)




