नई दिल्ली : बात साल 15 दिसंबर, 1979-80 की है जब एशेज सीरीज का मैच खेला जा रहा था। पर्थ के डब्ल्यूएसीए मैदान में हो रहा ये मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 219 था और मैदान में मौजूद डेनिस लिली ने आयन बॉथम की एक गेंद को एक्स्ट्रा कवर की तरफ खेला।
गेंद खेल कर वो तुरंत तीन रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन इस बीच सबका ध्यान गया एक आवाज की तरफ गया। ये उनके बल्ले से निकली आवाज थी। यही वो विवादित बल्ला बना जिसके कारण बाद में क्रिकेट में खेल के नियम बदलने पड़ गए।
इस मैच से बारह दिन पहले लिली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में इसी बल्ले का इस्तेमाल किया था। इस मैच में भी डेनिस लिली वही बैट लेकर बल्लेबाजी करने आए। यहां एक बात जाननी जरूरी है कि उस वक्त बैट को लेकर कोई नियम नहीं था। बल्लेबाज किसी भी तरह के बल्ले का इस्तेमाल कर सकता था।




