नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने तमाम अटकलों के बीच रविवार को म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल से अपनी शादी को रद करने की जानकारी दी। मंधाना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया था कि उनकी पलाश के साथ शादी रद हो गई है। मंधाना के लिए ये समय आसान नहीं है और ऐसे मुश्किल समय में उनको जेमिमा रोड्रिग्स का बखूबी साथ मिला है।
वह हर कदम पर स्मृति के साथ खड़ी रही हैं। शादी पोस्टपोन होने के बाद जेमिमा ने महिला बिग बैश लीग में न खेलने का फैसला किया और स्मृति के साथ रहना चुना। अब जब शादी रद हो गई है तब भी जेमिमा अपनी दोस्त के साथ खड़ी हैं और उन्हें हर मुश्किल स्थिति में से निकालने के लिए तैयार हैं।
यानी ऐसा लगता है कि हमने जो समय खो दिया है उसकी भरपाई कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि आप मुझे इसके बारे में बताएं। इसके अलावा फैंस ने ये भी नोटिस किया कि जेमिमा ने पलाश को अनफॉलो भी कर दिया है।




