Home छत्तीसगढ़ ‘लाल आतंक’ को बड़ा झटका, 22 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

‘लाल आतंक’ को बड़ा झटका, 22 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

9
0

सुकमा: छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में सक्रिय नक्सल संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा क्षेत्र में सक्रिय 22 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। सभी नक्सलियों ने उड़ीसा के पुलिस महानिदेशक के सामने आत्मसमर्पण किया।

यह सामूहिक सरेंडर उड़ीसा के मल्कानगिरी जिला मुख्यालय में किया गया। इस दौरान उड़ीसा पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़ के सुकमा और उड़ीसा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे और विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।