Home धर्म - ज्योतिष नए साल के दिन 5 चीजों के दिखाई देने से चमकेगा भाग्य,...

नए साल के दिन 5 चीजों के दिखाई देने से चमकेगा भाग्य, खुशियों से भरी रहेगी झोली

13
0

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 01 जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है। अब जल्द ही नया साल आने वाला है। इस दिन लोग जीवन में सुख-शांति के लिए कई उपाय करते हैं, जिससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

ऐसा माना जाता है कि नए साल के दिन कुछ चीजों का देखने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। अगर आपको भी नए साल के दिन ये चीजें दिखाई देती हैं, तो समझ लें कि नववर्ष आपके लिए बेहद खास रहने वाला है।

घंटी की आवाज सुनाई देनाअगर आपको नए साल के दिन सुबह में मंदिर की घंटी की आवाज सुनाई देती है, तो इसे बहुत ही शुभ (Shubh Sanket Meaning) माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घंटी की आवाज सुनाई देने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। साथ ही शांति प्राप्त होती है। इसके अलावा शंख की आवाज सुनाई देना भी शुभ संकेत माना जाता है।

घर के द्वार पर गाय माता का आनासनातन धर्म में गाय माता की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्त्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोजाना गाय माता की पूजा-अर्चना करने से साधक को देवी-देवताओं के आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही सभी पापों का नाश होता है। अगर आपके द्वार पर नए साल के दिन गाय माता का आगमन हुआ है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवताओं के प्रसन्न होने का संकेत प्राप्त होता है और घर में खुशियों का आगमन हो सकता है। ऐसे में गाय माता को रोटी जरूर खिलाएं।

धन की होगी प्राप्ति
नए साल के दिन सपने देखने से भी कई संकेत मिलते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नववर्ष के दिन सपने में मां दुर्गा और धन की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की मनचाही मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं और मां दुर्गा का आशीर्वाद होता है। साथ ही धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा से अन्न-धन के भंडार भरे रहने के संकेत मिलते हैं।

बरसेगी प्रभु की कृपा
अगर आपको नए साल के दिन घर से निकलते समय कोई पूजा-पाठ होती दिखाई देती है, तो इस संकेत को शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि आपको कोई रुका काम पूरा हो सकता है और प्रभु की कृपा बरसने वाली है। इसके अलावा नए साल के दिन हाथी का दिखना भी खुशहाली का संकेत माना जाता है।