नई दिल्ली : नए साल की शुरुआत हो चुकी है। वहीं हर साल की तरह इस साल भी थिएटर से लेकर ओटीटी तक आपके लिए भरपूर मनोरंजन है। एक तरफ जहां थिएटर में बॉर्डर और धुरंधर 2 जैसी फिल्में रिलीज के लिए तैयार है वहीं धीरे-धीरे ओटीटी भी चुपके से दबे पांव अपने पंख फैला रहा है।
कौन-कौन आएगा नजर?इमरान हाशमी ने सीरीज में अर्जुन मीना का किरदार निभाया है। इसमें इमरान हाशमी एक तेज-तर्रार कस्टम ऑफिसर के किरदार में आपको आकर्षित करेंगे। उनके साथ अधिकारी मिताली कामथ (अमृता खानविलकर), रविंदर गुर्जर (नंदिश सिंह संधू) और प्रकाश कुमार (अनुराग सिन्हा) भी हैं। वे ठोस आंकड़ों के साथ-साथ अनुमानों पर भी काम करते हैं, यह जानते हुए कि एक छोटी सी बात भी सब कुछ बदल सकती है। उनके सामने खड़ा है बड़ा चौधरी (शरद केलकर), एक शक्तिशाली तस्करी सरगना जिसका गिरोह गुप्त रूप से वैश्विक मार्गों के माध्यम से काम करता है ताकि वह अदृश्य बना रहे।




