नई दिल्ली : ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने हाल ही में मुस्लिम होने के बावजूद फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की अपकमिंग महाकाव्य फिल्म रामायण में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया।
एआर रहमान ने साफ किया कि कला और ज्ञान को धार्मिक सीमाओं में बांधा नहीं जा सकता। इस प्रोजेक्ट में ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर के साथ काम कर रहे संगीतकार ने बताया कि उनकी परवरिश ने उन्हें बचपन से ही भारतीय महाकाव्यों से परिचित कराया।
बीबीसी एशियन के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में हुई एक बातचीत में, रहमान ने रामायण में अपनी भागीदारी के बारे में बात करते हुए आस्था और पहचान से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने धार्मिक विभाजन और छोटी सोच से ऊपर उठने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि मद्रास में दिलीप कुमार राजगोपाला के रूप में जन्मे रहमान ने 1989 में इस्लाम धर्म अपना लिया था।




