रोहित-विराट की सैलरी में बड़ी गिरावट
रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित औरविराट कोहलीकी सैलरी में बड़ी गिरावट होने वाली है. इन दोनों खिलाड़ियों को बी ग्रेड में शिफ्ट किया जाएगा. फिलहाल बी ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. मतलब अब विराट-रोहित को 7 करोड़ की बजाए 3 करोड़ रुपये मिलेंगे. जडेजा को भी बी ग्रेड में शिफ्ट किया जा सकता है. वहीं जसप्रीत बुमराह ए ग्रेड में शिफ्ट हो सकते हैं. सवाल ये है कि क्या बीसीसीआई ए ग्रेड के खिलाड़ियों को अब भी 5 करोड़ रुपये सैलरी देगी, अगर ऐसा हुआ तो बुमराह को भी 2 करोड़ का नुकसान होना तय है.
किस खिलाड़ी के पास है कौन सा कॉन्ट्रैक्ट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुल 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया हुआ है जिसमें से 19 खिलाड़ियों के पास सी ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट है. बी ग्रेड में फिलहाल कुल पांच खिलाड़ी हैं. 6 खिलाड़ियों को ग्रेड ए में रखा गया है. ए प्लस ग्रेड में चार खिलाड़ी हैं.
ए प्लस ग्रेड: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा.
ए ग्रेड: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत.
बी ग्रेड: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर.
सी ग्रेड: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.




