नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से पाइपलाइन डिवीजन में अप्रेंटिसशिप के 394 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से स्टार्ट हो गई है। भर्ती के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से NAPS एवं NATS पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 निर्धारित है।
| ईस्टर्न रीजन पाइपलाइन | 101 पद |
| वेस्टर्न रीजन पाइपलाइन | 136 पद |
| नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइन | 54 पद |
| साउदर्न रीजन पाइपलाइन | 40 पद |
| साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइन | 36 पद |
फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेकअप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार 3 वर्षीय (or lateral entry after Class-XII (Sc)/ITI admitted in 2nd year of Diploma course) डिप्लोमा/ 12th/ फुल टाइम बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन)/ मिनिमम 12th पास (नॉट ग्रेजुएट) आदि उत्तीर्ण किया हो।
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 31 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर होगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेसअलग- अलग ट्रेड के लिए अभ्यर्थी अलग-अलग पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
- Trade Apprentice: apprenticeshipindia.gov.in
- Technician Apprentice: nats.education.gov.in/student_register.php
- Trade Apprentice (Assistant-Human Resource/Accountant): nats.education.gov.in/student_register.php
NAPS एवं NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी Pipelines portal- plapps.indianoilpipelines.in/ पर जाकर 2 स्टेप अप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
IOCL Apprentice Recruitment 2026 Notification

मेरिट के आधार पर होगा चयनइस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।




