नई दिल्ली : रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से फरवरी में होने वाली अपनी कथित शादी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं एक्ट्रेस ने समय से ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी कई तस्वीरें सुबह से सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। इस फिल्म में रश्मिका को शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ देखा जा सकेगा।
पूरी हुई कॉकटेल 2 की शूटिंगहाल ही में, ‘कॉकटेल 2’ के निर्देशक होमी अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो गई, हो सकता है मैं थोड़ा पक्षपाती हूं, लेकिन यह थोड़ा खास लग रहा है। मेरी शानदार टीम और कलाकारों को बहुत सारा प्यार, जिन्होंने मेरी बेतुकी हरकतों को बर्दाश्त किया। आप सभी को बहुत सारा प्यार।”
खबरों के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अक्टूबर 2025 में करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सीक्रेटली सगाई कर ली थी। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी सगाई की घोषणा नहीं की है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में हाल ही में दावा किया गया है कि शादी 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर के एक महल में होगी।




