कोई इसे मेटाबॉलिज्म सुधारने के लिए पी रहा है, तो कोई वजन घटाने के लिए पी रहा है। लेकिन सवाल यह है कि कॉफी में अदरक डालकर पीने से सच में वजन कमं होता है? इसके फायदे और नुकसान दोनों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
आपको बता दें, कॉफी और अदरक दोनों अपने आप में ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। कॉफी में मौजूद कैफिन दिमाग को अलर्ट करता है और थकान को कम करने में मदद करता है। वहीं अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पाचन सुधारने, सर्दी-खांसी से राहत देने और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। इंस्टाग्राम के ब्लॉगर ने अदरक वाली कॉफी बनाई भी है और बनाने के फायदे भी बताए।
आइए इस लेख में अदरक वाली कॉफी बनाने के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में जानते हैं।
अदरक वाली कॉफी वेट लॉस में करता है मदद
अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं तो अदरक वाली कॉफी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अदरक शरीर के फैटबर्न तेजी से करता है। जबकि कॉफी भूख को कुछ समय के लिए कंट्रोल करती है. सुबह खाली पेट हल्की मात्रा में अदरक मिलाकर कॉफी पीने से एनर्जी लेवल बढ़ सकता है। इससे आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं। इसके अलावा अदरक वाली कॉफी पीने से शरीर में सूजन कम और मांसपेशियों की जकड़ने को कम करने में मददगार साबित हो सकती है।
अदरक वाली कॉफी पीने के फायदे
- फैट बर्न करने में मददगार
- पाचन और आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करता है
- स्टेमिना बढ़ाने में करता है मदद
अदरक वाली कॉफी बनाने के लिए सामग्री
- कॉफी
- अदरक
- गुड़
- काला नमक
- गर्म पानी
अदरक वाली कॉफी किस तरह बनाएं?
- पानी में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर 2 मिनट तक उबालें।
- गुड़ डालकर घुलने दें।
- कॉफी और काला नमक डालें।
- अच्छी तरह मिलाएं और छान लें।
- व्यायाम से 20-30 मिनट पहले गर्म पानी से पिएं।
इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीने चाहिए अदरक वाली कॉफी
अदरक वाली कॉफी का पूरा लाभ उठाने के लिए इसकी मात्रा और समय पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। दिन भर में एक कप से अधिक इसका सेवन न करें और अदरक की मात्रा भी सीमित रखें, ताकि स्वाद और सेहत दोनों बने रहें। यदि आप इसे खाली पेट पीना चाहते हैं, तो अपने पेट का ध्यान जरूर रखें। अगर आपको सीने में जलन होती है तो आप अदरक वाली कॉफी पीने से बचें।




