Home लाइफस्टाइल घर पर खुद से इस तरह बनाएं कंडीशनर, पैसों की भी बचत...

घर पर खुद से इस तरह बनाएं कंडीशनर, पैसों की भी बचत और बालों के लिए भी असरदार

10
0

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, पॉल्यूशन और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स हमारे बालों की चमक छीन लेते हैं। बालों को धोने के बाद उन्हें सॉफ्ट और सुलझा हुआ बनाए रखने के लिए हम अक्सर महंगे कंडीशनर्स का सहारा लेते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो बाजार के महंगे कंडीशनर से कहीं ज्यादा बेहतर और सुरक्षित हैं?

घर पर बना नेचुरल कंडीशनर न केवल आपके पैसों की बचत करता है, बल्कि आपके बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट के पोषण भी देता है। आइए जानते हैं होममेड कंडीशवर कैसे बनाएं?

दही और शहद का कंडीशनर

अगर आपके बाल बहुत सूखे और बेजान हैं, तो यह मिश्रण आपके लिए जादू की तरह काम करेगा। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड बालों की गंदगी साफ करता है और शहद नमी को लॉक करता है।

  • एक कटोरी दही में दो चम्मच शहद मिलाएं।
  • इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं।
  • 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

एलोवेरा और नारियल तेल से बनाएं कंडीशनर

एलोवेरा जेल बालों को हाइड्रेट करने और चमक देने के लिए मशहूर है। नारियल तेल के साथ मिलकर यह एक बेहतरीन स्मूथनिंग कंडीशनर बन जाता है। 4 चम्मच ताजे एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। शैंपू के बाद इसे बालों पर लगाएं और 5-10 मिनट बाद धो लें। यह बालों का झड़ना कम करने में भी मददगार है।

सेब के सिरके से बनाएं कंडीशनर

सेब का सिरका यह सबसे आसान और असरदार कंडीशनर है। यह बालों के pH लेवल को संतुलित करता है और उन्हें गजब की चमक देता है। एक कप पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। शैंपू करने के बाद इस मिश्रण को बालों पर डालें। 2 मिनट तक रहने दें और फिर हल्के ठंडे पानी से धो लें।