नई दिल्ली : अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद में एक मस्जिद पर हुए हमले के संबंध में पाकिस्तान के आरोपों को निराधार करार दिया है और पाकिस्तानी अधिकारियों से उनके आंतरिक सुरक्षा में कमी के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करने को कहा है।
अफगानिस्तान का यह बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने हमला के लिए अफगानिस्तान पर निशाना साधा था।
गैर-जिम्मेदाराना तरीके से ठहराया दोषीअफगानिस्तान के एरियाना न्यूज के अनुसार, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि आसिफ ने उचित जांच किए बिना ही तुरंत और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से हमले के लिए अफगानिस्तान को दोषी ठहराया। इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। ऐसे हमलों को अफगानिस्तान से जोड़ना तर्कहीन और निराधार है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को इस्लामाबाद के खदीजा अल-कुबरा मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती विस्फोट हुआ था।




