Home धर्म - ज्योतिष कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

7
0

हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत की शुरुआत होती है। इस दिन से ही चैत्र नवरात्र का पर्व प्रारंभ होता है। इसके साथ ही चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। आइए, गुड़ी पड़वा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं।

गुड़ी पड़वा शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत (Chaitra Shukla Pratipada) 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगी और 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि गणना अनुसार 19 मार्च को गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा। इस दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी।

गुड़ी पड़वा शुभ योग ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शुक्ल योग का संयोग है। शुक्ल योग का संयोग देर रात 01 बजकर 17 मिनट तक है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त का भी संयोग है। इसके अलावा, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का संयोग हैं। इन योग में जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल (Gudi Padwa Puja Vidhi) की प्राप्ति होगी।

पंचांग

  • सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 32 मिनट पर
  • चंद्रास्त- शाम 06 बजकर 59 मिनट पर
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 39 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 53 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 05 मिनट से लेकर 12 बजकर 52 मिनट तक