नई दिल्ली : 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक फिल्म ने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। दरअसल ये एक हॉरर एक्शन फिल्म है जिसने ऑस्कर्स में सबसे ज्यादा नॉमिनेशनल मिलने का रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म को 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं जो अब तक के हाईएस्ट हैं।
दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं जिसे इंटरनेशनल लेवल पर इतना सराहा जा रहा है। इसने 14 नॉमिनेशन के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो पहले ‘ऑल अबाउट ईव’ (1950), ‘टाइटैनिक’ (1997) और ‘ला ला लैंड’ (2016) के नाम था।
अपनी मुश्किल भरी जिंदगी को पीछे छोड़कर, जुड़वां भाई अपने मिसिसिपी वाले होमटाउन में नई शुरुआत करने के लिए लौटते हैं; लेकिन वहां पहुँचकर उन्हें पता चलता है कि एक और भी बड़ी बुराई और पावर उनका इंतजार कर रही है।
16 कैटेगरी में मिला नॉमिनेशनजिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है सिनर्स (Sinners)। बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर, बेस्टर डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर समेत फिल्म को सबसे ज्यादा 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले है। इसने बेस्ट एक्टर समेत चार कैटेगरी में जीत हासिल की है।




