नई दिल्ली: संगीत, इस शब्द के मायने बहुत हैं। हम और आप संगीत से सदियों से जुड़े हुए हैं। लेकिन अक्सर ये देखा जाता है कि जिस संगीत से हम और आप प्रेम करते हैं, असल में वो संगीत कर्णप्रिय से ज्यादा दर्दनाक तब बन जाता है, जब उस संगीत में अभद्रता और अश्लीलता के दाग लगाए जाएं। बीते कुछ सालों में सिनेमा में कुछ ऐसे गाने आए हैं जिन्होंने अश्लीलता की हर हद पार की है और अब फिर से वही हुआ है।
गाने का नाम है ‘सरके चुनर तेरी सरके’ (Sarke Chunar Teri Sarke)। यह गाना फिल्म ‘केडी- द डेविल’ (KD-The Devil)। इस गाने में ऐसे अश्लील शब्द हैं, जिन्हें हम यहां लिख भी नहीं सकते हैं। गाने को अश्लील बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।
हालांकि गाने की शुरूआत बिल्कुल ठीक है, लेकिन जैसे जैसे गाना आगे बढ़ता है, गाने में एक अंतरा ऐसा आता है, जहां शब्दों की मर्यादा को लांघते हुए गाना बना दिया गया।
अश्लील हैं गाने के स्टेप्सअश्लीलता में शब्दों की गरिमा नहीं रखी गई। गाने में डबल मीनिंग शब्द तो छोड़िए, सीधा-सीधा ही मतलब ही बता दिया गया है। आमतौर पर अश्लीलता के लिए भी डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यहां अश्लीलता नहीं बल्कि गाना ही अश्लील बना दिया गया।
उससे भी बड़ी बात यह है कि गाने में वल्गर यानि अश्लील डांस स्टेप्स हैं। नोरा का पल्लू गिराने वाला स्टेप हो या फिर संजय दत्त का डांस वाला हुक स्टेप हो। मानों गाने को अश्लील बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। यही वजह है कि गाना अब आते ही सुर्खियों में है। गाने में नोरा ने अपनी हॉटनेस दिखाई है, तो वहीं संजय दत्त ने अपना खलनायक वाला लुक दिखाया है।
इस फिल्म को डायरेक्टर प्रेम (Prem) ने बनाया है। वहीं फिल्म में ध्रुव सरजा ( Dhruva Sarja), शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त (Sanjay Dutt), वी रविचंद्रन (V Ravichandran) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) समेत कई स्टार्स फिल्म में नजर आएंगे।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही बादशाह (Badshah) के गाने ‘टटीरी’ (Tateeree Song) पर विवाद हुआ था और अब ताजा विवाद इस गाने को लेकर है। एक दौर था जब किशोर दा (Kishore Kumar Songs) और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi Songs) के गानों को सुकून माना जाता था, लेकिन बदलते दौर में में अश्लील के आगोश में आए गानों पर सिर्फ दाग लगता जा रहा है कि जिसकी जद में कई संगीतकार हैं और आम जनता का इस पर सिर्फ आक्रोश है।




