नई दिल्ली: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को इजरायल ने खत्म करने की खुली धमकी दी है। इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि हम मोजतबा खामेनेई के बारे में नहीं जानते, हम उन्हें सुनते नहीं हैं, हम उन्हें देखते नहीं हैं, लेकिन मैं आपको एक बात बता सकता हूं: हम उनका पता लगाएंगे, उन्हें ढूंढ निकालेंगे और उन्हें मार डालेंगे।
अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी 2026 को अमेरिकी-इजरायली हमलों में हुई थी, जिसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को 9 मार्च को नए सर्वोच्च नेता के रूप में नियुक्त किया गया। मोजतबा खामेनेई को अभी तक सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है; उनकी पहली संदेश राज्य टीवी पर एक प्रस्तुतकर्ता द्वारा पढ़ी गई थी। हाल के दिनों में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वे एक हमले में बाल-बाल बचे थे।
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लारीजानी की मौत की पुष्टि की और उन्हें “रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का सरगना” करार दिया, जो “ईरान को वास्तव में चलाता है”। नेतन्याहू ने कहा कि ईरानी जनता द्वारा शासन का तख्तापलट आसान नहीं होगा, लेकिन इजरायल लगातार प्रयास करेगा।
हकाबी हंसते हुए कहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप चाहते थे कि मैं आकर यह सुनिश्चित करूँ कि आप ठीक हैं। नेतन्याहू ने जवाब दिया कि हां, माइक, मैं जिंदा हूं।
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को युद्ध-पूर्व स्थिति में वापस नहीं लौटने की चेतावनी दी है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है और कीमतें आसमान छू रही हैं। ईरान के विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों ने जलमार्ग को दबाव का हथियार बनाए रखने की बात कही।




