Home मनोरंजन धुरंधर 2′ ही नहीं, 2026 में बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर देंगी...

धुरंधर 2′ ही नहीं, 2026 में बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर देंगी यह 6 एक्शन फिल्में, एक भी नहीं कर सकते मिस

4
0

 नई दिल्ली: इस साल दर्शकों को सिनेमाघरों में अलग-अलग जोनर की कई फिल्में देखने को मिलेंगी। हालांकि, साल 2026 में जिन फिल्मों का सबसे ज्यादा दबदबा रहेगा, वे ‘एक्शन’ फिल्में हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल रिलीज होने वाली इकलौती एक्शन फिल्म है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

मार्च के महीने से शुरू होने वाला दमदार एक्शन का यह सिलसिला सीधा दिसंबर 2026 में जाकर ही थमेगा। इस साल कौन-कौन सी एक्शन थ्रिलर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी, आइए नीचे देखते हैं पूरी लिस्ट:

धुरंधर: द रिवेंज रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है। इंडिया, वर्ल्डवाइड और पेड प्रीव्यू को मिलाकर यह मूवी अब तक अपनी प्री-सेल में 135 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

टॉक्सिक 
सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ पहले 19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब यश की एक्शन से भरपूर यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाएगी। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्रियां दिखाई देंगी।

मातृभूमि सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टाइटल हाल ही में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है। वैसे तो सलमान खान हर साल अपनी कोई न कोई फिल्म रिलीज करके फैंस को ‘ईदी’ देते हैं, लेकिन इस बार उनकी जगह ‘धुरंधर 2’ फैंस की ईद को खास बनाएगी। हालांकि, सलमान इस बार स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देंगे। उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, जिसमें वह एक बार फिर से दमदार एक्शन करते दिखेंगे।

किंग शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ही दमदार एक्शन फिल्में थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया था। अब इन दोनों से भी बड़ा एक्शन उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में देखने को मिलेगा। सुजॉय घोष के निर्देशन और सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हैवान अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को 90 के दशक में काफी पसंद किया गया था। अब एक लंबे समय बाद उनकी यह सुपरहिट जोड़ी फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही ‘हैवान’ इस साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में ‘खिलाड़ी’ और ‘अनाड़ी’ एक साथ दमदार एक्शन करते दिखेंगे।

अल्फा सिर्फ बॉलीवुड एक्टर्स ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की हसीनाएं भी बिग स्क्रीन पर दमदार एक्शन दिखाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यशराज बैनर (YRF Spy Universe) तले बन रही पहली फीमेल स्पाई थ्रिलर फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ नजर आएंगी। ‘अल्फा’ इस साल 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

लाहौर 1947 आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लाहौर 1947’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। सनी देओल (Sunny Deol) इस फिल्म में दमदार एक्शन करते दिखाई देंगे। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पहले 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।