Home मनोरंजन रोमांस की दुनिया में कमबैक करेंगे Shah Rukh Khan, एक्शन थ्रिलर King...

रोमांस की दुनिया में कमबैक करेंगे Shah Rukh Khan, एक्शन थ्रिलर King के बाद चर्चा में आई नई फिल्म?

4
0

नई दिल्ली : मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान पिछले करीब तीन सालों से सिनेमा से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर आए दिन उनका नाम सुर्खियां बटोरता रहता है। अब खबर आ रही है कि लंबे समय बाद किंग खान अपने पुराने अंदाज में वापसी करने के लिए तैयार हैं और आने वाले समय में ओल्ड स्कूल रोमांटिक मूवी में नजर आ सकते हैं।

माना जा रहा है कि शाह रुख खान की इस अनटाइटल फिल्म को किंग के बाद सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आइए इसके बारे में थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं।

चर्चा में शाह रुख खान की नई फिल्म
कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि बतौर अभिनेता शाह रुख खान अपनी दोस्त और फिल्ममेकर फराह खान संग मूवी मैं हूं ना के सीक्वल के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसमें वह एक बार फिर से दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन जिस मूवी को लेकर शाह रुख का नाम सुर्खियां बटोर रहा है, उसे प्योर रोमांटिक फिल्म बताया जा रहा है, जैसी फिल्में अभिनेता पुराने समय में किया करते थे।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान फिलहाल एक बड़े बजट वाली फिल्म पर नजर बनाए हुए हैं, जिसमें वह पुराने अंदाज में दिखेंगे और ये एक प्रॉपर रोमांटिक ड्रामा होगी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट अचानक शाहरुख खान के पास आई है और मूवी की कहानी उनके दिल को छू गई है।

माना जा रहा है कि वह इसे अपने अगले प्रोजेक्ट के तौर पर गंभीरता से विचारा भी कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के मेकर्स, टाइटल और प्रोडक्शन हाउस को लेकर किसी भी तरह की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की किंग के बाद शाह रुख खान इस मूवी पर काम शुरू कर सकते हैं।

किंग में दिखेंगे शाह रुख खानशाह रुख खान की आखिरी फिल्म डंकी 2023 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक उनकी कोई भी मूवी बड़े पर्दे पर नहीं आई है। आपको बता दें कि 24 दिसंबर 2026 को किंग फिल्म के जरिए वह कमबैक करते हुए नजर आएंगे, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।