सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों पर स्थित तिलों का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि ये तिल केवल निशान नहीं बल्कि व्यक्ति के भाग्य, स्वभाव और भविष्य के बारे में बताते हैं। खासतैर से महिलाओं के चेहरे पर तिल उनके व्यक्तित्व के कई अनसुलझे पहलुओं को दिखाता हैं। अगर किसी महिला के होठों पर या उसके आस-पास तिल है, तो यह केवल उनकी सुंदरता को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह अपार धन, वैभव और सुखी जीवन का संकेत भी माना जाता है। आइए जानते हैं होठों के अलग-अलग हिस्सों पर तिल होने का क्या मतलब होता है?
ऊपरी होंठ पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के ऊपरी होंठ पर तिल होता है, वे स्वभाव से बेहद प्रभावशाली और मिलनसार होती हैं। ऐसी महिलाएं लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन होती हैं और अपनी मेहनत के दम पर जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं हासिल करती हैं। इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है और इनकी बातचीत करने की शैली काफी आकर्षक होती है।
निचले होंठ पर तिल
निचले होंठ पर तिल होना व्यक्ति के कलात्मक होने का प्रमाण है। ऐसी महिलाओं को अच्छे भोजन और नई चीजें सीखने का बहुत शौक होता है। हालांकि, ये थोड़ी शांत हो सकती हैं, लेकिन अपनी कार्यक्षमता से ये पैसे कमाने में माहिर होती हैं। इन्हें पैतृक संपत्ति मिलने की भी प्रबल संभावना रहती है।



