खीरे में लगभग 95% पानी होता है। विटामिन्स की बात की जाए तो खीरे में विटामिन के और विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा खीरे में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भी पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लो कैलोरी वाला ये सुपर फूड आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। आप सलाद में खीरे को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि हर रोज पोषक तत्वों से भरपूर खीरे का सेवन करने से आपकी सेहत पर क्या असर पड़ता है।
शरीर को ठंडा रखने में कारगर- गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी पैदा न हो, इसके लिए आपको अपने डेली डाइट प्लान में खीरे को शामिल कर लेना चाहिए। खीरा लू के खतरे को कम करने में भी असरदार साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खीरे में मौजूद पोषक तत्व आपकी बॉडी को ठंडा रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खीरा आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। अगर आप पाचन को दुरुस्त कर पेट से जुड़ी समस्याओं को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो खीरे का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। क्या आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर खीरा बीपी को कंट्रोल में कारगर साबित हो सकता है।
आसान बनाए वेट लॉस जर्नी- खीरे में कैलोरी की कम मात्रा और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। इसका मतलब ये है कि खीरा खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाएगा और आपकी ओवरईटिंग की समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो पाएगी। यही वजह है कि जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, उन्हें खीरे का सेवन करने की सलाह दी जाती है।



