Home छत्तीसगढ़ पागल कुत्ते का आतंक, मवेशियों और राहगीरों के बाद बच्चे को बनाया...

पागल कुत्ते का आतंक, मवेशियों और राहगीरों के बाद बच्चे को बनाया निशाना, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…

0

बालोद: पागल कुत्ते ने गांव में मवेशियों और राहगीरों के साथ बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. लगातार काटने की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

घटना डौंडी लोहारा थाना इलाके के चिल्हाटीखुर्द गांव की है, जहां पागल कुत्ते ने मवेशियों के बाद राहगीरों के साथ गांव में खेल रहे एक 4 साल के मासूम पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि कुत्ते ने करीबन 17 जगहों पर बच्चे को काटा है. पागल कुत्ते से पहले ही परेशान लोगों का गुस्सा बच्चे को गंभीर रूप से घायल करने के बाद फूट पड़ा और उन्होंने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला.