Home क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटा बोर्ड: अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया

वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटा बोर्ड: अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया

0

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल इस साल जून में खत्म हो रहा है। लेकिन उनके कार्यकाल के खत्म होने से पहले ही बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला किया है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल को अब बढ़ा दिया गया है। बोर्ड ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू किया और इस तरह उनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ गया है। यह फैसला 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि टीम चयन में निरंतरता बनी रहे।

हालांकि, अब से एक साल यानी जून 2027 तक के लिए उनके कार्यकाल का विस्तार हुआ है। अगले साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होना है। ऐसे में अगरकर के कार्यकाल को तब भी वर्ल्ड कप तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

अगरकर के शानदार कार्यकाल को देखते हुए कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया गया है

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि अगरकर ने खुद एक्सटेंशन नहीं मांगा। चयनकर्ता अधिकतम चार साल तक काम कर सकता है, इसलिए उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया नहीं बल्कि रीन्यू किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अगरकर हमेशा चाहते थे कि उनका प्रदर्शन ही उनके भविष्य का फैसला करे। सूत्रों ने यह भी बताया कि अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया में स्मूथ ट्रांजिशन देखने को मिला है। सीनियर और यंग खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ सेलेक्शन में कई बड़े और साहसिक फैसले लिए गए, जिसने टीम को नई दिशा दी। इसी वजह से उनके कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू किया गया है।

अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने जीते तीन ICC खिताब

अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच भारतीय टीम ने चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले, जिनमें से तीन में जीत हासिल की। उनके समय में टीम इंडिया ने लगातार बड़े टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024, ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 और ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए। इसके अलावा टीम ने ICC वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक का सफर तय किया था।