Home क्राइम कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी की हत्या...

कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को दी जानकारी

0

कोरबा : छत्तीसगढ़ कोरबा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया बोरी में सिर को रखकर गांव में घूमता रहा। पुलिस को जब उसने बताया, तब पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस से बोला- सर इसकी मुंडी मैंने काट दिया। मैं इसको बहुत प्यार करता था। अपने जान से ज्यादा।

आरोपी ने पुलिस को बताया पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी। इसके कारण आए दिन विवाद होता रहता था। घटना के समय भी दोनों ने शराब पी थी। चरित्र शंका को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में उसने ने पत्नी का गला काट दिया।

घटना के समय दंपती के 2 बच्चे घर पर ही मौजूद थे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का है।

पढ़िए पूरा मामला

सालिक राम यादव सतरंगा (45) ग्राम बुंदेली का रहने वाला है। पिछले चार साल से गांव के कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और 4 बच्चों के साथ वहीं रहता था।

पत्नी, पति सालिक राम के चरित्र पर शंका करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। बुधवार को दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया, सालिक राम ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान सालिक राम ने पत्नी का गला धड़ से अलग कर दिया।

कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा

घटना के बाद आरोपी, पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आरोपी से पूछा कि उसके शरीर पर खून के निशान कैसे हैं। तो उसने बताया कि ये मेरी पत्नी के खून हैं, जिससे मैं प्यार करता था। उसने बताया पत्नी को मारने के बाद बोरी में उसके सिर को लेकर बालको थाने जाने वाला था। लेकिन उससे पहले पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सालिक राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया, ग्राम बुंदेली में पोल्ट्री फार्म के चौकीदार सालिक राम ने अपनी पत्नी चैतराम कुंवर को मार डाला। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने बताया, उसकी पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी। इस बात को लेकर बुधवार सुबह उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ और गुस्से में उसका गला काटकर हत्या कर दी।