Home छत्तीसगढ़ टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर हुआ खाख,...

टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर हुआ खाख, टेंट हाउस संचालक ने लगाए ये आरोप

0

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 4 स्थित बड़े मठ मंदिर के पीछे पाठक टेंट हाउस के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं, काफी दूर तक आसमान में धुएं का गुबार तेज लपटें दिखाई दे रही थी। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

आग लगते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और दमकल को आगजनी पर काबू भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल को दोबारा बुलाना पड़ा। इस दौरान चांपा तहसीलदार प्रशांत पटेल मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों का जायजा लिया। चांपा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पूर्व में चांपा नगर पालिका में एक दमकल हमेशा तैनात रहता था। कई वर्षों से उसे जिला सेनानी द्वारा जांजगीर कंट्रोल रूम मंगा लिया गया है। इस घटना के बाद शहर में एक बड़ा सवाल फिर से खड़ा हो गया है कि चांपा नगर पालिका क्षेत्र में एक भी दमकल वाहन उपलब्ध नहीं है। नागरिकों का कहना है, आगजनी की घटना के बाद बाहर से दमकल बुलाना पड़ता है, जिससे समय पर मदद नहीं मिल पाती और नुकसान बढ़ जाता है। बीती रात की घटना को लेकर नगरवासियों में रोष और निराशा है। फिलहाल पुलिस आगजनी के कारणों की जांच में जुटी है।

टेंट हाउस संचालक ने लगाए गए आरोप

पाठक टेंट हाउस के संचालक योगेश पाठक ने आरोप लगाया है, आग असामाजिक तत्वों द्वारा फटाखे फोड़ने से लगी है। उनका कहना है, आगजनी की घटना के कारण गोदाम में रखा तकरीबन 25 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाख हो गया। इसमें नए परदे, डिनर सेट, प्लेट, महंगे सोफा, डिजाइनर कॉस्मेटिक आइटम, लाइटें और कुर्सियां सहित टेंट हाउस से जुड़ा अन्य साजो-सामान शामिल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।