छुईखदान:जिला केसीजी पुलिस द्वारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पुरेना में स्कूल के पास मैदान में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपए-पैसों का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई, जिसमें निम्न आरोपी पकड़े गए—जीतलाल जंघेल (28 वर्ष), निवासी ग्राम पुरेना
लेखराम घुरवे (36 वर्ष), निवासी ग्राम सुराडबरी सूर्यकांत चंदेल (42 वर्ष), निवासी ग्राम खुडमुडी को पकड़कर जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 52 पत्ती ताश जुआ फड़ नगद राशि ₹2150 रुपए पकड़े गए।
ठीक इसी प्रकार ग्राम पुरेना में एक अन्य स्थान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 और आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा—जिसमें खेमलाल जंघेल (28 वर्ष), निवासी ग्राम मुरई अजय कुमार घुरवे (19 वर्ष), निवासी ग्राम सुराडबरी अजय जांगडे (45 वर्ष), निवासी ग्राम लंझियाटोला,मनोहर वर्मा (37 वर्ष), निवासी ग्राम सुराडबरी को पकड़कर जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है उनके पास से 52 पत्ती ताश नगद राशि ₹2500 रुपए एवं सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
जिला केसीजी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही से जुआड़ीयो के हौसले पस्त हुए है। जुआ को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि उक्त जुआड़ीयो के बारे में बताया जाता है कि छेत्र में हर दिन जुआ का फंड लगाया जाता है। और बाहर से जुआड़ीयो को नेवता देकर बुलाया जाता है ।जिसने हर रोज लाखों रुपए की जुआ खेला जाता है अभी छेत्र ने आई पी एक सत्ता जोरो पर है।जिसे लेकर पान दुकान और चौक चौराहे पर युवाओं को सट्टा लगाते देखा जा सकता है ।आज हुए पुलिस कार्यवाही से जरूर मामले में कमी आने की खबर है लेकिन इन जुआड़ीयो को मुचलके में छोड़ दिए जाने से सट्टा जुआं कम होगा ऐसे कोई संभावना नहीं दिखता।



