Home छत्तीसगढ़ मोबाइल पाकर मालिकों के खिले चेहरे : ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान...

मोबाइल पाकर मालिकों के खिले चेहरे : ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान चलाकर लौटाए गए 141 गुम मोबाइल

0

दंतेवाड़ा: पुलिस अधीक्षक गौरव राय और एएसपी राम कुमार वर्मन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे गुम मोबाइल तलाश अभियान के तहत पुलिस ने आज “इया आपलो सामान निया” कार्यक्रम में 141 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए। इन मोबाइलों की कीमत लगभग 31 लाख रुपये है।

CEIR पोर्टल की मदद से ये मोबाइल उत्तर प्रदेश के साथ-साथ जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव से बरामद किए गए।

नोडल अधिकारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह ने बताया कि नागरिक साइबर हेल्पलाइन 9479151665, 1930 या cybercrime@gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। व्हाट्सएप पर भी शिकायत की सुविधा है। शिकायत दर्ज होते ही व्हाट्सएप पर एकनॉलेजमेंट नंबर मिल जाएगा।

साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस ने “सायबर संगवारी दंतेवाड़ा” व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया है, जिसमें रोजाना जागरूकता संदेश भेजे जाएंगे।