पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार में विभागों का बंटवारा भी लगभग तय हो गया है. सबसे बड़ी खबर यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राजनीति में औपचारिक एंट्री के साथ ही निशांत कुमार को सरकार के सबसे अहम विभागों में से एक स्वास्थ्य मंत्रालय दिया जाना बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है. वहीं गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग सम्राट चौधरी के पास होंगे.
वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिली है. विजय सिन्हा नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. लेकिन, इस बार यानि सम्राट कैबिनेट में विजय सिन्हा कृषि मंत्री होंगे. बता दें, इस बार स्वास्थ्य विभाग बीजेपी कोटे से जेडीयू में आ गया, वहीं शिक्षा विभाग जेडीयू कोटे से बीजेपी खाते में चला गया है.
जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग?
बीजेपी
सम्राट चौधरी-
विजय कुमार सिन्हा- कृषि मंत्री
दिलीप जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री
रामकृपाल यादव-
मिथलेश तिवारी-
रमा निषाद-
केदार गुप्ता-
नीतीश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास
प्रमोद चंद्रवंशी-
लखेंद्र पासवान-
संजय टाइगर-
ई कुमार शैलेन्द्र- पथ निर्माण विभाग
अरुण शंकर प्रसाद-
रामचंद्र प्रसाद-
नंद किशोर राम-
श्रेयसी सिंह-
जेडीयू
JDU
विजय चौधरी-
बिजेन्द्र प्रसाद यादव-
श्रवण कुमार-
निशांत कुमार- स्वास्थ्य मंत्री
मदन सहनी-
लेसी सिंह-
दामोदर रावत-
श्रीभगवान सिंह कुशवाहा-
बुलो मंडल- ऊर्जा विभाग
श्वेता गुप्ता-
सुनील कुमार-
शीला मंडल-
रत्नेश सदा-
जमा खान-
अशोक चौधरी-
LJPRV
1 संजय पासवान-
2 संजय सिंह-
HAM
1 संतोष कुमार सुमन-
RLM
1 दीपक प्रकाश-



