Home छत्तीसगढ़ खेतों में लहरा रहे थे गांजे के पौधे: मुखबिर की सूचना पर...

खेतों में लहरा रहे थे गांजे के पौधे: मुखबिर की सूचना पर हुआ पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

0

मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पंचायत मंगोरा में हो रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला खड़गवां थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगोरा में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की और मौके से गांजे के 36 पौधे जब्त किए। इसी के साथ ही पुलिस ने सर्वजीत नाम के एक आरोपी को भी पकड़ा है, जिसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गांजे की खेती का वीडियो आया सामने

इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से गांजे के पौधों को अन्य पौधों के बीच में लगाया गया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 36 पौंधों को जब्त कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

NDPS एक्ट क्या है ?

NDPS का मतलब नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 है, जो भारत में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार, खेती, उत्पादन, खरीदी-बिक्री, भंडारण और सेवन को रोकने वाला कड़ा कानून है। इसके तहत आरोपी को 10 से 20 साल की कठोर कैद के साथ 1 से 2 लाख रुपए तक का जुर्माना तक देना पड़ सकता है।