Home छत्तीसगढ़ 2.21 लाख की फर्जी चोरी का पर्दाफाश: लेनदारों से छुटकारा पाने रची...

2.21 लाख की फर्जी चोरी का पर्दाफाश: लेनदारों से छुटकारा पाने रची झूठी कहानी, जानिए कैसे हुआ खुलासा

0

जांजगीर चांपा: छ्त्तीसगढ़ की जांजगीर चांपा पुलिस ने 2.21 लाख की चोरी का चंद घंटों के अंदर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में चौकाने वाला मामला सामने आया कि शिकायतकर्ता ने अपने ही घर में चोरी की झूठी साजिश रची थी और यह सब उसने लेनदारों से छुटकारा पाने के लिए किया था। यह पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, बनडभरा गांव में रहने वाले नरेश भरद्वाज ने 9 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 8 मई को उसने 2 लाख 21 हजार रुपए में अपना खेत बेचा था। इस पैसे को उसने घर के अलमारी में रखा था और खुद घर के आंगन में सोया था। रात में किसी ने घर में घुसकर अलमारी को पार कर लिया और पास के खेत में ले जाकर उसमें से पैसे निकाल लिए।

कब और क्यों रची झूठी साजिश ?

घटना की शिकायत के बाद वो थाना आने और फोन उठाने में आना कानी करने लगा, जिसके बाद टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और नरेश से भी कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। उसने गांव के कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे, जिसे वापस देना ना पड़े इसलिए उसने ये झूठी साजिश रची थी।

पुलिस ने रकम किया बरामद

उसने बताया कि अलमारी को उसने घर से कुछ दूर पर ले जाकर क्षतिग्रस्त कर दिया था और उसमें से रकम निकाल कर घर के छत पर छिपा दिया था। फिलहाल पुलिस ने रकम बरामद कर लिया है और उसे नरेश भरद्वाज को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।