बलौदाबाजार : पंचशील नगर क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश और विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी वैभव सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई 2026 की रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपी शेशांत बंजारे उर्फ बाबू और हर्ष पटेल उसके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई।
मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 406/2026 के तहत धारा 331(6), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
शेशांत बंजारे उर्फ बाबू (18 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार
हर्ष पटेल (21 वर्ष), निवासी सिंधी कॉलोनी, बलौदाबाजार
पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



