रायपुर : आज से कांग्रेस का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेता आपस में लड़ रहे हैं। प्रशिक्षण से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा। कांग्रेस में कलह खत्म नहीं होगी। वहीं इस बयान पर PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, अरुण साव एक घंटे हमारा प्रशिक्षण अटेंड कर ले, भाजपा छोड़कर वो कांग्रेस में आ जाएंगे। ऐसा होता है कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर। वैसे भी सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार उनके विभाग में ही हो रहा। सीएम हाउस की आपात बैठक में सबसे ज्यादा निशाने पर वही थे। साव बताएं उनसे इस्तीफा मांगा गया था या नहीं।
भाजपा का आरोप है कि जिलाध्यक्षों से सहयोग राशि मांगकर प्रशिक्षण दिया जा रहा। इस मामले में पीसीसी चीफ बैज ने कहा, आपके पास प्रूफ है तो बताईये। कोई चंदा दिया है या क्या है प्रूफ है तो बताएं। भाजपा का काम है आरोप लगाना। पूरी निगरानी दिल्ली से हो रही है। गांधीवादी तरीके से काफी सिम्पल तरीके से ये प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।
मानसिक संतुलन खो चुके हैं पुरंदर मिश्रा : बैज
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को जोकर बताया है। इस बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा, पुरंदर मिश्रा मानसिक संतुलन खो चुके हैं। बीजेपी को उनका मानसिक इलाज करना चाहिए। बीजेपी इलाज नहीं कर पाए तो हमें बता दें। कांग्रेस पुरंदर मिश्रा का इलाज कराने झारखंड भेज देगी। वे पढ़े लिखे समझदार वकील हैं, बयान देने से पहले भाषा की मर्यादा जांच कर लिया करें।
योग के महत्व को प्रदेशभर में पहुंचाएंगे : अरुण साव
प्रदेशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कल होगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने योग दिवस कार्यक्रम पर कहा, विश्व योग दिवस का आयोजन कल प्रदेशभर में हो रहा है। 180 से अधिक देश कल योग दिवस मनाएंगे। शाम 7 बजे से 7.45 तक सामूहिक रूप से योग किया जाएगा। कार्यक्रमों में सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे। योग के महत्व को प्रदेशभर में पहुंचाने का काम किया जाएगा।
‘सुघ्घर छग अभियान से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगी योजनाएं’
सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, जानकारी के अभाव में बहुत लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। सुघ्घर छग अभियान से सरकार की योजनाएं 100% पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगी। 31 अलग अलग योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस बड़े अभियान का निर्णय सीएम साय ने लिया है।
राहुल गांधी के दौरे पर अरुण साव ने कसा तंज
कल राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है। राहुल गांधी के तय कार्यक्रमों से कांग्रेस को नुकसान होता है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ। यह प्रशिक्षणों का लाभ भी कांग्रेस को नहीं मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस के नेता एक दूसरे को निपटाने में लगे हैं।
4 और 5 जुलाई को IIM में मंत्रियों का होगा प्रशिक्षण
4 और 5 जुलाई को IIM में मंत्रियों का प्रशिक्षण होगा। इस मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, सुशासन एवं अभिसरण विभाग चिंतन शिविर का आयोजन करता है। मंत्री होने के नाते चिंतन शिविर का लाभ मिलता है। पिछली दो बार हुए चिंतन शिविर से बहुत लाभ हुआ है। 4 और 5 जुलाई को चिंतन शिविर IIM में प्रस्तावित है। विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ प्रशिक्षण में मार्गदर्शन देंगे।
सुग्घर छत्तीसगढ़ बचा कहां, यहां तो जंगल राज है : दीपक बैज
नियद नेल्लानार की तर्ज पर सरकार सुग्घर छत्तीसगढ़ योजना चलाएगी। इस मामले में दीपक बैज ने कहा, सुग्घर छत्तीसगढ़ बचा कहां, यहां तो जंगल राज है। छत्तीसगढ़ सुग्घर अपराध का गढ़ बन गया है। सुग्घर राज तब बनेगा जब किसानों को खाद मिले, अपराध पर लगाम हो, युवाओं को रोजगार मिले। यहां तो घर में घुसकर गोली मारी जा रही, जंगल काटे जा रहे हैं।
‘भाजपा को ट्रेनिंग की नहीं फेयरवेल की तैयारी करनी चाहिए’
आईआईएम में सरकार के मंत्रियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि आधा समय तो बीत चुका, अब ट्रेनिंग देकर क्या करेंगे? अब तो पूरे नाव में छेद हो चुका है। अब ट्रेनिंग की नहीं फेयरवेल की तैयारी करनी चाहिए। सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेने की खबर तो चल ही रही है। भाजपा नेताओं को दी जाएगी डिजिटल ट्रेनिंग, इस पर बैज ने कहा, बीजेपी के नेता झूठ और भ्रम फैलाने का काम करते हैं। वे झूठ बोलने की फैक्ट्री तैयार कर रहे हैं। भाजपा बताएं वे कौन सी यूनिवर्सिटी से पास आउट है। बीजेपी नेता घटिया यूनिवर्सिटी से पास आउट हुए हैं।



