Home मनोरंजन लंबे इंतजार के बाद आया ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर, विक्रांत मैसी ने...

लंबे इंतजार के बाद आया ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर, विक्रांत मैसी ने फैंस को दिया डबल सरप्राइज!

0

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विक्रांत मैसी की फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ की पहली झलक सामने  आ गई है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ एक छोटा टीजर जारी किया है, जिसमें फिल्म की कास्ट नजर आ रही है। फिल्म की कहानी पहाड़ों में बसी एक लव स्टोरी है, जिसे विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड करते नजर आएंगे। पहली झलक से जाहिर हो रहा है कि ये दिल छू लेने वाली हल्की फुल्की सेल्फ डिस्कवरी वाली कहानी होगी। सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए विक्रांत मैसी प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। एक्टर ने अपने प्रोडक्शन हाउस का ऐलान कर दिया है।

कब रिलीज होगी मुसाफिर कैफे?

विक्रांत मैसी ने अपने प्रोडक्शन हाउस होममेड स्टोरीज के नाम की आधिकारिक घोषणा कर अपने रचनात्मक सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। इसके साथ ही उन्होंने इस बैनर की पहली फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर भी जारी किया और यह घोषणा की कि यह रोमांटिक ड्रामा 24 जुलाई 2026 को OTT प्लेटफॉर्म  नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। इस ऐलान के साथ दर्शकों को पहली बार उन ‘मुसाफिर कैफे’ की झलक देखने को मिली है।

यहां देखें पोस्ट

विक्रांत ने चुनी एक सॉफ्ट कहानी

ऐसे समय में जब भारतीय सिनेमा पर एक्शन, क्राइम थ्रिलर और भव्य मनोरंजक फिल्मों का दबदबा है विक्रांत मैसी ने अलग राह चुनने का फैसला किया है। ‘मुसाफिर कैफे’ के माध्यम से वह रोमांस और मानवीय भावनाओं को फिर से केंद्र में ला रहे हैं। यह फिल्म इस विश्वास को मजबूत करती है कि सादगी और ईमानदारी से कही गई कहानियां सबसे गहरी छाप छोड़ती हैं। विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय करियर में हमेशा कंटेंट-आधारित फिल्मों को प्राथमिकता दी है और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों का भरोसा जीता है।

कैसी हो सकती है कहानी?

‘मुसाफिर कैफे’ का शीर्षक अपने आप में अपनापन, यादों की गर्माहट और भावनाओं से भरे एक खूबसूरत सफर का एहसास कराता है। सामने आए टीजर से जाहिर हो रहा है कि ये कहानी एक कैफे के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में विक्रांत का महिमा और वेदिका पिंटो दोनों के साथ लव एंगल देखने को मिलेगा। इस फिल्म का ऐलान नेटफ्लिक्स ने पहले ही कर दिया था, लेकिन दर्शकों को रिलीज डेट का ऐलान था, जो कि अब सामने आ चुकी है।