दिल, किडनी, लिवर और फेफड़ों के साथ-साथ दिमाग को स्वस्थ रखना भी जरूरी है। दिमाग ही पूरे शरीर को मैसेज पहुंचाता है। इसलिए दिमाग का स्वस्थ होना जरूरी है। एम्स की डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बता रही हैं कि दिमाग को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए कौन सी चीजों की जरूरत होती है। हर किसी को ये जानना जरूरी है। सिर्फ खाना ही नहीं कुछ एक्टिविटीज भी ब्रेन को हल्दी और एक्टिव रखती हैं। जानिए दिमाग को स्वस्थ कैसे रखें?
दिमाग के लिए सबसे जरूरी विटामिन
दिमाग के लिए सबसे जरूरी विटामिन Vitamin B12 है। विटामिन बी12 आपके दिमाग और नसों को हेल्दी बनाता है। Vitamin B12 की कमी होने पर सिर्फ याददाश्त, ब्रेन फॉग, ध्यान और फोकस में ही कमी नहीं आती, बल्कि नसों से जुड़ी समस्याएं, हाथ-पैरों में झुनझुनी, संतुलन बिगड़ना और चलने-फिरने में दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए विटामिन बी12 को दिमाग और नर्व्स की सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।
दिमाग के लिए सबसे अच्छा भोजन
ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं ये दिमाग के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए आपको रोजाना अखरोट, बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। अखरोट और बादाम में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड, अमीनो एसिड और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
दिमाग को सक्रिय रखने का सबसे अच्छा तरीका
दिमाग को फिट और एक्टिव रखने के लिए भरपूर अच्छी नींद जरूरी है। अगर आप ठीक से नींद नहीं लेते हैं, तो आपकी कार्यक्षमता कम हो सकती है। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें। सोने के नियम जैसे समय पर सोना, समय पर उठना और सोने से पहले स्क्रीन का कम इस्तेमाल करना अपनाएं।
दिमाग के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज
दिनाग के लिए एक्सरसाइज भी जरूरी है। इसे ब्रेन जिम कहा जाता है। इसके लिए दोनों हाथों से बारी-बारी से कई भी एक्टिविटी करें। इससे आपके दिमाग के दोनों हिस्सों सक्रिय होते हैं। इससे मानसिक सक्रियता बढ़ती है और दिमाग एक्टिव रहता है।
मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका
अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए फिजिकली फिट होना भी जरूरी है। इसलिए रोजाना 30 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज करें। इसके साथ ही गर्दन और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम भी करें। दिनभर अपना पॉस्चर सही रखें। नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।



