Home छत्तीसगढ़ मलेरिया ने ली एक और जान, बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में अलर्ट

मलेरिया ने ली एक और जान, बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में अलर्ट

0

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मलेरिया का कहर जारी है. कोटा क्षेत्र के औरापानी गांव निवासी 37 वर्षीय रेखा बैगा ने इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना ने क्षेत्र में मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, जांच में महिला रेखा बैगा की पुष्टि के बाद उसे गनियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया था. इसके बाद हालक गंभीर होने पर सिम्स रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कांकेर में 2 छात्रों की मौत

बता दें कि कांकेर में भी मलेरिया का कहर सामने आया था. तबीयत बिगड़ने के बाद 9 वर्षीय करीना विश्वकर्मा और 9 वर्षीय छात्र सुभाष कुमेटी की मौत हो गई थी. अब बिलासपुर के कोटा क्षेत्र की रहने वाली आदिवासी महिला की मलेरिया से मौत हुई है.