Home छत्तीसगढ़ घाटी में अनियंत्रित हुआ ट्रक और पेड़ से जा टकराया, दोनों तरफ...

घाटी में अनियंत्रित हुआ ट्रक और पेड़ से जा टकराया, दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार

0

दंतेवाड़ा :  बचेली-नेरली घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और घाटी में लंबा जाम लग गया।

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में कई यात्री बसें, कारें और राहगीर फंस गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मार्ग बहाल करने के काम में जुट गई। टीम द्वारा सड़क से ट्रक को हटाने और यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है।