Home छत्तीसगढ़ ACB के जाल में फंसे प्राचार्य और लिपिक! एरियर भुगतान के बदले...

ACB के जाल में फंसे प्राचार्य और लिपिक! एरियर भुगतान के बदले मांगे 10 हजार, रिश्वत लेते दोनों गिरफ्तार

0

जांजगीर-चांपा :  जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य और एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर स्कूल के ही कर्मचारी से वेतन वृद्धि के एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए

जानकारी के मुताबिक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य अंजुलता सोनी और लिपिक विकास मसीह पर स्कूल के बाबू मनीष राठौर से 80 हजार रुपए के वेतन वृद्धि एरियर का भुगतान कराने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग करने का आरोप है।

मामले की शिकायत ACB से मिलने के बाद टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और इसके बाद रिश्वत लेते दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

जाल बिछाकर ACB ने की कार्रवाई

ACB की योजना के मुताबिक जैसे ही रिश्वत की रकम दी जा रही थी, टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए प्राचार्य अंजुलता सोनी और लिपिक विकास मसीह को पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद किए जाने की कार्रवाई भी की गई।

13 अधिकारियों की टीम ने संभाला मोर्चा

इस ट्रैप कार्रवाई में ACB के 13 अधिकारियों की विशेष टीम शामिल रही। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच भी जारी है।

ACB की 56वीं ट्रैप कार्रवाई

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। ACB द्वारा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बताया गया है कि ACB बिलासपुर की यह लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई है।