Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल! रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश का...

छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल! रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में आज भी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है।

राजधानी रायपुर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। यहां एक दिन में अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर को रायपुर में आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान: 32 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री सेल्सियस

आसमान: आंशिक रूप से मेघमय

बारिश: एक-दो बार बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें

राजिम में सबसे ज्यादा 6 सेमी बारिश

शुक्रवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। राजिम में सर्वाधिक 6 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं गोबरा नवापारा और कुरूद में 5-5 सेमी पानी गिरा।

इसके अलावा भखारा, अभनपुर, मगरलोड, रायपुर शहर, पाटन और लाभांडीह में 4-4 सेमी बारिश दर्ज की गई। दरिमा में 3 सेमी, जबकि धमतरी, माना रायपुर एयरपोर्ट, राजपुर, मंदिर हसौद, आरंग और छुरा में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

दो दिन तक स्थिर रहेगा निम्न दबाव क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों और उससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।

मौसम प्रणाली के अगले दो दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।