Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी को...

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी को मिली संविदा नियुक्ति

8
0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईटीएस अधिकारी विजय कुमार छबलानी को संविदा आधार पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उन्हें सचिव (असंवर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी पदस्थापना इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में की गई है।

एक वर्ष के लिए हुई नियुक्ति

आदेश के अनुसार विजय कुमार छबलानी की संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(2) एवं 5(2) के तहत की गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनकी नियुक्ति से संबंधित सेवा एवं अन्य शर्तें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित होंगी।

इस नियुक्ति के साथ विजय कुमार छबलानी को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें आदेश की कॉपी-