Home छत्तीसगढ़ निर्मल कोसरे को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे SC विभाग...

निर्मल कोसरे को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे SC विभाग की कमान

1
0

रायपुर :छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर एक अहम नियुक्ति की गई है। भिलाई-चरौदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे को कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

पार्टी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अनुमति के बाद राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है।

निर्मल कोसरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

निर्मल कोसरे अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति को प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड में भी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। प्रशांत किशोर को झारखंड SC विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी।