Home छत्तीसगढ़ शराब के नशे में ट्रक चलाना पड़ा भारी! यातायात पुलिस ने पकड़ा,...

शराब के नशे में ट्रक चलाना पड़ा भारी! यातायात पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट ने ठोका ₹10 हजार का जुर्माना

4
0

दंतेवाड़ा : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दंतेवाड़ा यातायात पुलिस ने शराबी वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में गायत्री चौक पर चेकिंग के दौरान शराब के नशे में ट्रक चलाते एक चालक को पकड़ा गया, जिस पर माननीय न्यायालय ने 10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया है।

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खूँटे तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा गायत्री चौक में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान वाहनों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक CG 07 AU 8181 के चालक संतोष यादव पिता सुखेन्द्र यादव, उम्र 52 वर्ष, निवासी देवरी, रायपुर को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया।

यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां न्यायालय ने चालक पर ₹10,000/- का जुर्माना लगाया।

यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

इस कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी निरीक्षक मुकेश ताती, स.उ.नि. जितेंद्र त्रिपाठी, आरक्षक वेद प्रकाश राजपूत, आदित्य कंदोई, कन्हैया लाल सिन्हा सहित अन्य यातायात स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।