Home छत्तीसगढ़ IAS आशीष टिकरिहा के जिम्मे अब जनसंपर्क की कमान, GAD ने जारी...

IAS आशीष टिकरिहा के जिम्मे अब जनसंपर्क की कमान, GAD ने जारी किया आदेश

1
0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए 2021 बैच के IAS आशीष कुमार टिकरिहा को वर्तमान दायित्वों के साथ जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया है। यह आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

आदेश में उल्लेख है कि आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं। अब वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।